जोल्हूपुर। नगरीय निकायों के चुनाव के लिए बीएलओ की बैठक एसडीएम कालपी राम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभी बीएलओ को कदौरा तथा कालपी नगर में मतदाताओं के घर जाकर सर्वे कार्य 20 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।
एडीएम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षित करने के लिए 25 वार्डों में 55 बीएलओ और छह परीक्षकों को तैनात किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत कदौरा में 12 वार्डों में 16 बीएलओ और दो पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे करने को कहा।
एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवकों को मतदाता सूची में शामिल करने को कहा। बीआरसी केंद्र कालपी प्रभारी शशांक कुमार विश्वकर्मा और कर्मचारियों की मौजूदगी में निर्वाचक नामावली संबंधी फार्मों का बीएलओ को वितरित किए जाएंगे। नाम बढ़ाने, घटाने और संशोधन करने के आवेदन देकर बीएलओ को समझाया गया।