फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के फोन पर डीएम ने पिता को थमाई दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सर मेरे बुजुर्ग माता पिता आटा कस्बा में अकेले रहते हैं, दोनों ही सीनियर सिटीजन हैं और उनके पास शुगर और बीपी की दवाएं खत्म हो गई है। प्लीज कुछ हेल्प कीजिए। डीएम मन्नना अख्तर के पास शुक्रवार को ऐसा फोन आया तो उन्होंने तत्काल ईडीएम (ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) पुष्पेंद्र सिंह को मामले से अवगत कराया। कुछ देर बाद ही ईडीएम फोन करने वाले युवक सचिन गुप्ता के पिता श्याम सुंदर गुप्ता को लेकर डीएम के दफ्तर पहुंच गए। जहां पर डीएम ने श्याम गुप्ता से बीमारी के बारे में पूछताछ की और दवाओं का पर्चा भी लिया। इसके कुछ देर बाद ही दवाएं भी डीएम दफ्तर पहुंच गई। जिन्हें डीएम ने श्याम गुप्ता को थमाते हुए कहा कि भविष्य में इलाज संबंधी कोई समस्या हो तो वे संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें