छह पॉजिटिव मिले
उरई। रविवार को कोरोना के छह पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13892 हो गई है। इसमें 13,627 ठीक हो गए है। जबकि 206 की मौत हुई है। फिलहाल 59 सक्रिय केस है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 11,94,798 लोगों के अब तक सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार को ट्रूनेट जांच में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आरटीपीआर जांच के लिए 449 सैंपल भेजे गए है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि 10 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। उन्होंने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए कोरोना संबंधी प्रोटोकाल का पालन करते रहे। (संवाद)