उरई। डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कक्ष में कोविड-9 की रोकथाम संबंधी बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों से वैक्सीनेशन की प्रगति के बारे में जानकारी की। कम वैक्सीनेशन की जानकारी पर खंड विकास अधिकारी को वैक्सीनेशन में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। समस्त वैक्सीनेशन टीमों द्वारा पोर्टल पर डेटा अवश्य अपलोड किया जाए, ताकि आपके द्वारा किए जा रहे कार्यो की सही जानकारी प्राप्त हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सधिकारी डा. ऊषा सिंह, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह मौजूद रहे। (संवाद)