फोटो-13-बस अड्डे का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार पांडेय। संवाद
ॉॉसफाई कर्मी व सफाई नायक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, गंदगी फैलाने वालों से वसूला जाए जुर्माना
रामकुंड की साफ सफाई ठीक से न होने पर लगाई फटकार, पौधरोपण कराने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने रोडवेज बस स्टैंड व रामकुंड का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सफाई व्यवस्था सही न मिलने व जगह जगह गुटखा थूका देख नाराजगी जाहिर करते हुए रोडवेज एआरएम दुर्गाशंकर को निर्देशित किया कि संबंधित सफाई कर्मचारियों व सफाई नायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि परिसर पर साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था के साथ नाला की भी सफाई कराएं ताकि बारिश में नाला चोक न हो पाएं और बेहतर पानी की निकासी बनी रहे। उन्होंने कहा कि परिसर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जो गुटखा थूकता या गंदगी फैलाते हुए मिले उस पर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाए। बस स्टैंड परिसर में कैंटीन के पास एक चिकित्सक का क्लीनिक संचालित है। कुछ दुकानें बंद है और समय से किराया भी नहीं दे रहे।
ऐसे दुकानों को नोटिस निर्गत करते हुए दुकान आवंटन निरस्त कर नए सिरे से अलाटमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने रामकुंड का निरीक्षण किया। रामकुंड की मिट्टी खोदकर तालाब की साफ सफाई ठीक से न करने पर नाराजगी जताते हुए काम तेज़ी से कराने के निर्देश दिए। कहा कि रामकुंड परिसर के चारों तरफ बरगद, पीपल आदि छायादार पौधों का रोपण कराया जाए, बारिश चल रही है अभी से ही गड्ढे खोदकर एक अभियान के रूप में लेते हुए पौधरोपण करना सुनिश्चित करें। प्रकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता मिलने पर कड़ी कार्राई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, एसडीएम सदर हेमंत पटेल व नगरपालिका के सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे।