फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पढ़ाई में बाधा डाल रहे डीजे, जिम्मेदार खामोश

Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बोर्ड परीक्षाओं के शुरु हो जाने से छात्र-छात्राएं पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं, दूसरी तरफ शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, वहां शादी-पार्टियों के दौरान रात भर तेज आवाज में डीजे बज रहे हैं। परीक्षार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है। वहीं पुलिस प्रशासन की उदासीनता से रोक लगती नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

10 बजे के बाद डीजे व तेज आवाज में बजने वाले यंत्रों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है लेकिन डीजे संचालक धड़ल्ले से इस नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, हर जगह रात 12 बजे तक तेज आवाज में डीजे बज रहा है। डीजे की तेज धुन छात्र-छात्राओं के कानों में चुभती हैं। इस वजह से वह एकाग्र होकर नहीं पढ़ पा रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले रिजल्ट में इसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ेगा। वहीं अभिभावकों का कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन एक दो दिन के बाद वहीं स्थिति फिर वापस आ जाती है।
सीओ सिटी गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक है अगर कोई इसका पालन नहीं कर रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभियान चलवाया जाएगा।
विज्ञापन


डीजे की वजह से नहीं हो पा रही पढ़ाई
शहर के आंबेडकर चौराहा स्थित मोहल्ले में रहने वाले अमित का कहना है कि परीक्षा के लिए उन्होंने वर्ष भर पढ़ाई की है अब परीक्षा के दौरान रिवीजन करने का समय है लेकिन रात रात भर बज रहे डीजे से सही से पढ़ नहीं पा रहे हैं। इसको बंद करवाना चाहिए।

कानों में हो जाती सुन्न की स्थिति
12वीं के छात्र विमल ने बताया कि वह परीक्षा के एक दिन पहले रात में बज रहे डीजे की धुन से परीक्षा देते समय उनके कानों में सुन्न की शिकायत आ गई जिससे पेपर देने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जानकारी के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें