फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फर्जी कागजात लगाकर नौकरी कर रहे अर्दली को जिला न्यायाधीश ने किया बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। फर्जी कागजात लगाकर जिला न्यायालय में अर्दली के पद पर कार्यरत कर्मचारी को जांच में गलत व आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी पर जिला जज लल्लू सिंह ने बर्खास्त कर दिया। साथ ही केंद्रीय नाजिर को निर्देश दिया कि वह दोषी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराएं। नाजिर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के मऊ आइमा थाना क्षेत्र के सराय टोडरमल उर्फ दांदूपुर निवासी अशीष यादव उरई जिला न्यायालय के अधीन न्यायिक मजिस्ट्रेट कोंंच के यहां अर्दली के पद पर तैनात था। जांच में पता चला कि उसने समूह घ (चतुर्थ श्रेणी) की नौकरी में जो दस्तावेज लगाए थे, उसमें कर्मचारियों द्वारा उस पर आपराधिक मामला दर्ज होने की बात छिपाई थी।
आशीष ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में भी शपथपत्र दिया था, इसमें भी आपराधिक मामला न होने की बात छिपाई थी, जबकि अभिलेखों का सत्यापन कराए जाने पर प्रयागराज के मऊ आइमा थाने में आपराधिक मामला दर्ज पाया गया। जिस पर जिला न्यायाधीश लल्लू सिंह ने उसकी नियुक्ति निरस्त किए जाने के आदेश जारी कर दिए। वर्तमान में आशीष यादव प्रति युक्ति पर जूनियर डिवीजन न्यायिक मजिस्ट्रेट कोंच ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

जिला जज ने केंद्रीय नाजिर अरविंद कुमार निरंजन को आदेश दिया है की वह अशीष यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। नाजिर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जिला शासकीय अधिवक्ता लखनलाल निरंजन ने बताया कि आपराधिक मामला छिपाने पर कर्मचारी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें