फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिव्यांग ने पड़ोसी की सुरक्षा की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ग्राम सरावन निवासी दिव्यांग खिल्लू ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजकर पड़ोसी दबंग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अनुज आए दिन गाली-गलौज और अभद्रता करता है। विरोध करने पर मारपीट कर फर्जी केस में फंसाने की धमकी देता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक अप्रैल को सफाई के दौरान पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया। शिकायत लेकर गोहन थाना पहुंचने पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी से भी शिकायत की। पीड़ित ने पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें