फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग नहा रहा छात्र बेतवा में डूबा

Thu, 21 Jul 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
नहर में नहाने गया एक युवक डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कोचिंग जाने के बहाने घर से निकले पांच छात्र बाइक से कोटरा के सला घाट पहुंच गए। वहां पर उफनाती बेतवा में नहाने लगे। गहराई व तेज बहाव में एक छात्र डूब गया। उसके डूबने पर साथी छात्र उसकी बाइक मौके पर छोड़कर भाग आए। वहां जब लोगाें ने बाइक व स्कूली बैग देखा तो कोटरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एके सिंह ने परिजनों को सूचना देकर स्थानीय गोताखोराें की मदद से जाल डलवाया लेकिन रात होने की वजह से कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने राठ थाने की पुलिस को भी सूचना दे दी है। शहर कोतवाली के मुहल्ला सुशीलनगर जालौन रोड निवासी राजीव गिदौरिया का 16 वर्षीय पुत्र बुधवार की दोपहर करीब एक बजे शहर के गांधी मार्केट स्थित कोचिंग में पढ़ने की बात कहकर घर से बाइक से गया था। वह कोचिंग नहीं गया और अपने दोस्त अजय पाल निवासी पटेलनगर, गौरव दीक्षित, प्रघुम्न निवासी जालौन चुंगी व गोलू के साथ बाइक से कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट पर पहुंच गया। जहां पर युवकाें ने बेतवा में नहाया। इसी दौरान मनु उर्फ तन्मय नदी के तेज बहाव में बह गया।   यह देख युवकाें में हड़कंप मच गया। वह मनु की बाइक व कोचिंग का बैग वहीं मौके पर छोड़कर वापस आ गए। जब वहां लोगों ने लावारिस हालत में बाइक व बैग देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष एके सिंह मौके पर पहुंचे और नदी में स्थानीय गोताखोराें की मदद से छात्र की खोजबीन की लेकिन छात्र नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने परिजनाें को सूचना दी तो बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। परिजनों ने बताया कि बुधवार की दो बजे मनू कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। पीड़ित के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें