फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जर्जर बिजली का पोल गिरा, 15 सौ घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जर्जर बिजली का पोल गिरने से 24 घंटे बिजली बंद रही। बिजली ना आने से गर्मी उमस से लोगों को परेशान होने पड़ा। गनीमत रही बिजली का पोल रात को गिरा। उसके तुरंत बाद बिजली बंद कर दी गई, नहीं तो हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

तिलक नगर में देर रात जर्जर बिजली का पोल गिर गया जिससे पूरी लाइन बंद कर दी गई देर रात गिरी पुल से कोई हताहत नहीं हुई क्योंकि उस वक्त आसपास कोई नहीं था। लोगों की सूचना के बाद पोल गिरने की सूचना दी गई। पहले बिजली की लाइन को बंद कर दिया गया।उसके बाद बिजली कर्मचारी पहुंचे, लेकिन 12 घंटे के बाद भी बिजली पोल नहीं बदला जा सके। बुधवार की देर रात बिजली के दो पोल लगने के बाद बिजली आ सकी। जब तक 15 सौ से ज्यादा घरों पर अंधेरा रहा। मोहल्ले के सानू, शुभम, अख्तर, इशाक ने बताया कि मोहल्ले के अधिकतर पोल जर्जर हो चुके हैं। जो गिरने की हालत में पिछले हफ्ते भी एक पोल गिर चुका है। तार जर्जर होने से रोज फाल्ट होते रहते हैं। दो महीने से ऊपर हो चुके हैं। आज तक एक भी दिन रात ऐसी नहीं गई होगी जब फाल्ट नही हुआ होगा। दो महीने से दो दो दिन बिजली नहीं आ रही है।



बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उरई शहर के श्याम नगर, तिलक नगर, विजयनगर में बिजली चोरी रोको अभियान चलाया गया। बिजली विभाग की टीम को देखकर लोग अपने-अपने तार खींचते नजर आए। इस अभियान में नासिर, सगीर अहमद,आयशा बेगम,अब्दुल रहमान,आफरीन, नफीसा बानो,साकिर मंसूरी,सकीला शेख,अशोक कुमार,महरून निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अधिशासी अभियंता राधेश्याम यादव ने बताया बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है। जो बिजली चोरी कर रहे हैं। खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को बजरिया में चेकिंग अभियान चलाया गया। यह से बिजली चोरी की शिकायत ज्यादा आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें