फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हुल्का देवी की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। प्राचीन हुल्का देवी मंदिर से शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा करीब चार किमी दूर कस्बे के बजरिया स्थित लाला हरदौल मंदिर पहुंची। वहां अनुष्ठानों के बाद शोभायात्रा पुन: वापस लौटकर हुल्का देवी मंदिर पहुंची। यहां चल रहे नौ कुंडीय आवरण निवारण श्रीराम महायज्ञ व श्रीराम कथा में दूरदराज धामों से पधारे साधु-संत भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह भव्य शोभायात्रा पड़री नाका स्थित प्राचीन हुल्का देवी मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में रथों पर साधु-संत विराजमान थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह शर्बत, शीतल पेयजल व प्रसाद वितरित किया गया।
शोभायात्रा में चले रहे भक्तों को नाथूराम स्कूल के सामने मिष्ठान और पेयजल की व्यवस्था कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान सौरभ पुरवार, आशीष अग्रवाल, कालू अग्रवाल, शालू, रजत, सजल ,प्रांशु, अभिषेक, देवांश सौनकिया, ऋषभ,सचिन पुरवार भी मौजूद रहे। शोभायात्रा मुख्य मार्ग पर चलकर मालवीय नगर बजरिया पहुंची। लाला हरदौल मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

यहां से शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होकर सेठ वृंदावन इंटर कॉलेज, नई बस्ती, कंजड़ बाबा के रास्ते मारकंडेयश्वर तिराहे से होकर हुल्का देवी मंदिर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हो गया। शोभायात्रा में महात्यागी सीताराम दास, बिरजू महाराज, सौरभ महाराज, मंदिर के महंत अनिल दास भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें