फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आज आएंगे डिप्टी सीएम केशव, तैयारी में जुटे रहे अधिकारी

Tue, 20 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को उरई आएंगे। वह जनसभा को संबोधित करने के साथ विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे, साथ ही कई योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उनके दौरे के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम चांदनी सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में बैठक कर योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

अफसरों को निर्देश दिया कि थाना दिवस, तहसील दिवस व आइजीआरएस के माध्यम से जो शिकायती प्रार्थना पत्र आते हैं उनके निस्तारण की गुणवत्ता, यातायात, कानून व्यवस्था, अपराध से संबंधित आदि की सूचनाएं तैयार कर ली जाएं।
कहा कि जिले में डिप्टी सीएम की जनसभा और निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर योजनाओं की समीक्षा की और शिकायती पत्रों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की समीक्षा कर सकते है और किसी भी निर्माणाधीन और विकासशील योजनाओं का कहीं भी निरीक्षण कर सकते हैं। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल योजना की परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय स्तर पर अपनी-अपनी तैयारी अभी से कर लें, तकि सूचनाएं देने में सक्षम हो सकें। बैठक में सीडीओ, डीडीओ, सीएमओ और डीपीआरओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें