फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खतौनी निकलवाने का रेट 15 रुपये से पांच रुपये करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। मौसम से खराब हुई फसल का मुआवजा, गांव मे पसरी गंदगी का मुद्दा भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में उठा। इसके बाद ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक किसान नेता हरगोविंद सिंह बारा की अध्यक्षता में हुई। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन ने गल्ला मंडी में मासिक बैठक की। इसके बाद ज्ञापन तहसीलदार तहसीलदार अभिनव तिवारी को सौंपकर मांगे पूरी करने की मांग की। इसमें बताया गया कि ओवावृष्टि से खराब हुई खरीफ की फसल का बीमा नहीं मिला। सिंचाई के लिए बिजली पर्याप्त नहीं मिल रही है। नहरें फुलगेज से नहीं चल रही हैं। सफाई कर्मचारी गांव में पहुंच नहीं रहे हैं। सफाई नहीं होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। खतौनी का रेट 15 रुपये से पांच रुपये किया जाए। चंद्रपाल सिंह गुर्जर, ओम सिंह, जगमोहन, उदयवीर सिंह अनुराग पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें