जालौन। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि अन्य संविदा कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। जबकि आशा एवं आशा संगिनियों के मानदेय में अब तक बढ़ोतरी नहीं हुई। उन्होंने मानदेय में उचित वृद्धि और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि 29 सितंबर तक मांगों पर निर्णय न होने पर 30 सितंबर से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन होगा।जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान कई कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।