फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्टेशन पर दूर कराई गईं वाटरकूलरों की कमियां

Fri, 12 Apr 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर वाटरकूलर की खराबी दूर हो गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्टेशन अधीक्षक एसके खरे और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) इलेक्ट्रिकल मोहित शुक्ला ने स्टेशन पर बने वाटरकूलरों का निरीक्षण किया और जो थोड़ी बहुत कमियां थी, उन्हें दूर कराया। उन्होंने दावा किया कि वाटरकूलर का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर तीन वाटरकूलर लगे हैं। जबकि प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर दो वाटरकूलर संचालित हो रहे है। अधिकारियों का दावा है कि वाटरकूलरों का संचालन एक अप्रैल से शुरू करा दिया गया है। जो कमियां थीं, उन्हें दूर करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को स्टेशन अधीक्षक के साथ सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने तीनों प्लेटफार्मों के पांचों वाटरकूलर का निरीक्षण किया और उनका संचालन देखा।
अधिकारियों ने बताया कि एक वाटरकूलर में दोनों टोंटियों से पानी आ रहा है। यह वाटरकूलर एक संस्था द्वारा दान किया गया है। जबकि चार अन्य वाटरकूलर वाटरबूथ में संचालित किए जा रहे है। इसमें दो टोटिंयों से सामान्य पानी आ रहा है और एक टोंटी से ठंडा पानी आता है। उन्होंने कार्य निरीक्षक विवेक दुबे को निर्देशित किया कि वह सभी वाटरकूलरों में जिस टोंटी से ठंडा पानी आ रहा है, उस टोंटी में शीतल जल लिखवाकर निशान लगवाए ताकि यात्रियों को पता चल सके कि पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें