फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निर्माणाधीन पुल में मिली कमियां, अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने शनिवार को सतोह गांव पहुंचकर नून नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने सतोह-अमीठा मार्ग पर नून नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में विलंब किए जाने कार्य की फिनिशिंग में कमियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अवर अभियंता (जेई) एवं सहायक अभियंता (एई) के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कार्यदायी संस्था को मानकों के अनुरूप तेजी से निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें