उरई। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने का सिलसिला कम नहीं हो रहा हैं। जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार की देर शाम जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 142 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 11,33,753 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें 12,752 कोरोना संक्रमित निकले। इसमें 203 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11,918 लोग ठीक हो गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 631 हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करें। साथ ही समय-समय पर हाथों को अच्छी तरह से धोते रहे। घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। (संवाद)