जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी कासिम उर्फ कल्लू (30) मिस्त्री का काम करते थे, गुरुवार की रात कूलर ठीक करते समय करंट लग गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पत्नी शिफा व पुत्र अरमान सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। (संवाद)