उरई। जिले में मंगलवार को कोरोना का एक नया मामला मिला। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,972 हो गई है। इसमें 13,751 ठीक हो चुके है। 208 की मौत हुई है। फिलहाल 13 सक्रिय मामले है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 912 लोगों के एंटीजन जांच की गई। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही 947 लोगों के सैंपल आरटीपीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ ने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है। (संवाद)