रामपुरा। कस्बे के सुभाष नगर वार्ड नं 11 निवासी जसवंत कोरी (46) वर्ष को मंगलवार देर रात जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि मृतक का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। (संवाद)