फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Crime: ट्यूबवेल पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 17 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार थाना क्षेत्र सिरसाकलार के गांव अभैदेपुर निवासी किसान अमर सिंह के ऊपर सोमवार की रात में एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला बोल दिया। उन पर लाठी डंडे से किए गए हमले में सिर सहित कई जगह गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अभैदेपुर निवासी 75 वर्षीय अमर सिंह लोना रोड स्थित अपने नलकूप पर रहते थे। वह वहीं अपने खेतों की देखभाल करते थे। अभी हाल में कुछ दिन पहले एक फिरतुआ आदमी उनके यहां आया। उन्होंने उसको खेत की रखवाली के लिए रख लिया। वह बुजुर्ग अमर सिंह के लिए खाना भी बनाता था। बताया कि सोमवार को उसे किसी ने शराब पिला दी। इसके बाद उसने शराब के नशे में ही बुजुर्ग किसान पर अचानक हमला बोल दिया और मौके से भाग गया। जिसकी सूचना रात को ही उनके पुत्र पत्रकार वीरेंद्र सिंह को दी गई। उन्होंने आनन फानन अपने पिता को ले जाकर मेडिकल उरई भर्त्ती कराया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि जैसे ही हमे सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंचकर 112 नंबर से उरई भिजवाया। हमला करने वाले व्यक्ति का नाम शंकर बताया जा रहा है, वह कहां का रहने वाला है, यह किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें