कोंच/पहाड़गांव। सामी नहर पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस एक सप्ताह पुराना बता रही है।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी नगर में शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीणों और राहगीरों ने पुल के नीचे एक लाश फंसी देखी। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष रवींद्र नाथ गौतम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। आसपास जुटी ग्रामीणों की भीड़ से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर बारीकी से जांच पड़ताल की। शव पानी में पड़ा रहने से बुरी तरह सड़ गल और फूल चुका था। सीओ के मुताबिक शव करीब एक सप्ताह पुराना हो सकता है। शव पर सिर्फ बनियान जांघिया ही मिले हैं।