फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव

Fri, 04 Aug 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोचिंग कर रहे युवक का शव संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर निवासी देवेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र दीपक का शव बुधवार की शाम भोगनीपुर थाना क्षेत्र के डिलोलिया के पास रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दीपक अपने बड़े भाई सत्यम के साथ उरई के मोहल्ला बघौरा में रहकर कोचिंग कर रहा था। दो दिन पहले वह अपने घर सिकरी रहमानपुर आया था। बुधवार को मामा की बाइक लेकर किसी काम से भोगनीपुर गया था। जहां उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में होशियार था। उसकी मौत से मां हरदेवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें