फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। संदिग्ध हालात में युवक का शव खेत में लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुढ़ार सालाबाद गांव निवासी शिवनारायण के 28 वर्षीय पुत्र राहुल का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर खेत में लगे जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने फंदे से शव लटका देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को उन्होंने बताया कि राहुल की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

वह रात में करीब तीन बजे घर से बाहर चला गया था। जब वह सुबह तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की थी। तभी खबर मिली कि उसका शव खेत पर लगे पेड़ से लटक रहा है। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें