फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार दिन से लापता छात्र का शव तालाब में मिला

Fri, 22 Mar 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। चार दिन से लापता 9वीं के छात्र का शव नगर के मोहल्ला मुरली मनोहर स्थित पक्के तालाब में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी ठाकुरदास बाथम ने दो दिन पहले कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे राजकुमार की मृत्यु हो चुकी है। उसका 17 वर्षीय नाती सोमिल बाथम कक्षा 9 में छत्रसाल इंटर कॉलेज में पढ़ता था। 17 मार्च को वह घर से काम से गया था लेकिन फिर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
गुरुवार को करीब चार बजे कुछ लोग नगर के मुरलीमनोहर स्थित पक्के तालाब पर टहल रहे थे। तभी उन्हें तालाब में किसी का सिर दिखाई दिया। इसकी जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो तालाब पर भीड़ जुट गई। तभी किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। चौकी प्रभारी दामोदर सिंह, एसआई रमेशचंद्र आदि ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

शप मिलने की सूचना पर पहुंचे भाई रिषभ व पप्पू बाथम ने सोमिल की पहचान की। छात्र की मौत की जानकारी सुनकर मां कमलेश कुमारी सदमे में आ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि 17 मार्च को किशोर लापता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें