फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 16 Feb 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नवविवाहिता का शव घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी विक्की अहिरवार की 24 वर्षीय पत्नी खुशबू का शव बुधवार की देर शाम फंदे पर लटका मिला। ससुरालियों ने इसकी सूचना मायके पक्ष को दी तो हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के शिवनी गांव निवासी मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
मां कौशल्या ने बताया कि उसके पति दयाराम ने बेटी की शादी 29 मई 2023 को विक्की के साथ की थी। लेकिन शादी के बाद से ही विक्की खुशबू को परेशान कर प्रताड़ित कर रहा था। कई बार उसने इसकी शिकायत की। लेकिन उन्होंने बेटी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर उसकी बेटी को मार दिया है। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें