फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नौ मार्च से लापता युवक का शव कुएं में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कला में रविवार रात में लगभग आठ बजे एक युवक का शव मिला। युवक नौ मार्च से लापता था। थाना डकोर में इस युवक की 10 मार्च को गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परिजन उसी दिन से युवक की तलाश कर रहे थे। जैसारी कला निवासी 34 वर्षीय उपदेश गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। वह नौ मार्च को घर से लापता हो गया। उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की तो नहीं मिला। इसके बाद 10 मार्च को थाना डकोर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस दौरान उसके परिजन खोजबीन करते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार शाम को गांव के बाहर स्थित कुएं के पास से कुछ लोग गुजरे तो वहां बदबू आ रही थी। इस पर लोगों ने कुएं में पड़ताल की तो उपदेश का शव मिला। इसके बाद लोगों ने डकोर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। बताया कि उसके दो बेटे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें