उरई। दो दिन पहले नहर में डूबे युवक का शव नहर में उतराता मिला। नहर में शव देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
एट थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी अमित कुमार अहिरवार (25) रविवार की दोपहर को नहर पर नहाने के लिए गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। सोमवार की नहर किनारे उसके कपडे दिखाई दिए। सूचना तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने खोज भी शुरू की, लेकिन नहर में अधिक पानी होने की वजह से उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार को उसका शव नहर में उतराता मिला। चाचा संतोष कुमार ने बताया कि अमित के माता पिता का देहांत हो चुका है। वह उन्हीं के साथ रहकर मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।