फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भैस चराने गए वृद्ध का खेतों के पास मिला शव

Thu, 04 Apr 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के राहिया गांव से भैंसों को चराने गया वृद्ध लापता हो गया। देर रात घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों के साथ खोजबीन की तो उनता शव खेतों के पास पड़ा मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राहिया गांव निवासी महावीर पाल (60) मंगलवार को भैंसों को चराने गए थे, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटे, जिस पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने वृद्ध की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों के साथ उनकी खोजबीन की, तो उनका शव खेतों में पड़ा मिला। पुत्र रविंद्र ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह भैंसों को चराने गए थे। बताया कि उनके दो बेटे हैं। वृद्ध की मौत से पत्नी मूला देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें