फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने गया था, परिजनों ने युवक के साथियों पर जताया शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। साथियों के साथ गेस्टहाउस में खाना खाने गए युवक का शव शनिवार को रेलवे लाइन के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

एट थाना और कस्बा निवासी अंगद कुमार (30) हैंडपंप मिस्त्री था। शनिवार को उसका शव स्टेशन के पास आउटर पर पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखा तो कोहराम मच गया। बड़े भाई हरिओम ने बताया कि उसका भाई शुक्रवार की शाम खाना खाने के लिए कस्बा स्थित एक गेस्टहाउस में अपने साथियों के साथ गया था। जब वह रात में घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई थी। सुबह पुलिस ने उसकी मौत की सूचना दी। परिजनों का कहना है कि उसकी मौत में उसके साथियों का हाथ है। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें