जालौन। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी नासिर उर्फ नजीर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कोंच निवासी सलीम खान की डीसीएम चलाता है। शनिवार दोपहर वह बुरहानपुर से केले लेकर जालौन आया था। दोपहर में मंडी में गाड़ी खाली करने के बाद उसने डीसीएम औरैया रोड स्थित पेट्रोल टैंक के पास खड़ी कर दी। उसका एक घर जालौन में होने से वह आराम करने चला गया। रविवार सुबह उसे आलू लादने के लिए इटावा जाना था। सुबह जब वह डीसीएम लेने के लिए पेट्रोल टैंक के पास पहुंचा तो डीसीएम गायब थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो रात करीब तीन बजे डीसीएम बैक होकर जाते दिखी लेकिन उसमें चालक का चेहरा नहीं आया। (संवाद)