कुठौंद। जालौन-औरैया हाईवे स्थित नहर कोठी कुठौंद के पास से थाना पुलिस ने मवेशियों से भरी डीसीएम पकड़ ली।
डीसीएम में 11 भैंस, चार पड़वा, चार पड़िया थी। एक मरी भैंस मरी मिली। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने एटा जिले के थाना सकित क्षेत्र के नगला निरौती निवासी राजू, खानू और अलीगढ़ निवासी अजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
इन पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पशु चिकित्साधिकारी और उनकी टीम भी थाने पहुंची। बरामद पशुओं का टीम ने परीक्षण किया।
18 जानवर स्वस्थ पाए गए। कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने प्रधान कुठौंद नरेंद्र को बुलाकर जानवर उनके सुपुर्द कर दिए। पुलिस डीसीएम चालक से पूछताछ कर रही है।