दंडवत यात्रा करते हुए पहुंचे संत।
- फोटो : ORAI
कोंच। राष्ट्र में सुख, शांति और धर्म जागरण कर लोगों में श्रद्धा भाव जगाने के लिए के उद्देश्य से दो संत मुरैना से चित्रकूट तक दंडवत यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 20 जुलाई को यात्रा शुरू की थी और 400 किलोमीटर की यात्रा दो महीने में पूरी होगी। दोनों संत सोमवार को नदीगांव के रास्ते कोंच पहुंचे। यहां प्रसिद्ध कांच के मंदिर में लोगों ने संतों का स्वागत किया। शाम को दोनों संत उरई के लिए रवाना हो गई। दंडवत यात्रा करते हुए पहुंचे संत गोविंदगिरी महाराज और शांतिदास महाराज ने बताया कि वह श्री श्री 1008 संत शिरोमणि हरीगिरी महाराज के शिष्य हैं। मध्य प्रदेश के मुरैना के ग्राम सुकांद से उन्होंने अपनी दंडवत यात्रा शुरू की है। उनकी दंडवत यात्रा में ध्रुव सिंह, रवि गुर्जर, अंशु, रामजीत, आनंद आदि भी सहयोग कर रहे हैं।