फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: धान की खरीद में केंद्रों पर बंद की जाए घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गल्ला मंडी सभागार में हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ.द्विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन तहसीलदार शिरीश को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों की मूंगफली, ज्वार,बाजरा की खरीद के लिए खरीद केंद्र शीघ्र खोला जाए। धान की खरीद में केंद्रों पर घटतौली बंद हो। जिले में अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसल की क्षतिपूर्ति की जाए। नवंबर माह बीत रहा है लेकिन नहरों की खुदाई, सफाई न होने से नहरों को नहीं चलाया जा रहा है। इस ओर ध्यान दिया जाए। किसानों ने मांग की कि जो राजकीय नलकूप बंद पड़े हैं उन्हें यथाशीघ्र ठीक कर चालू किया जाए। इस दौरान देवेंद्र बिदुआ, रामबाबू, कुलदीप, भगवानदास, रामकुमार पटेल, ब्रजेश राजपूत, अजय पाल सिंह, देवकरन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें