फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ ने किया भैंस पर हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते मलंगा नाले में देखे गए मगरमच्छ ने सोमवार को ग्रामीण की भैंस को मार डाला। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

वहीं, सूचना के बाद भी वन विभाग कर्मचारियों के सक्रिय न होने से ग्रामीणों में उनके खिलाफ रोष है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ में मलंगा नाले में लगभग दस फीट लंबा मगरमच्छ ग्रामीणों को नजर आया था। इससे इलाके में भय का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को मलंगा नाले के पास एक भैंस चर रही थी। तभी मगरमच्छ ने भैंस पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ भैंस का आधा शरीर खा गया।
भैंस की मौत की खबर सुनकर मुन्नी देवी भागते हुए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि घर गृहस्थी चलाने का सिर्फ एक भैंस ही सहारा थी। ग्रामीणों के अनुसार विन विभाग ने लापरवाही बरतते हुए मगरमच्छ को नहीं पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें