फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मारा

Sun, 07 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
बहन से संबध के शक में एक हमलावर ने युवक पर शनिवार की देर रात चाकुआें से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। परिजनाें ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसको प्राथमिक उपचार के  बाद डाक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात
विज्ञापन


कही है। थाना व कस्बा माधौगढ़ निवासी छोटेलाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब 9 बजे उनका पुत्र राजा बाबू (25) घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी युवक डीपी सिंह हाथ में चाकू लेकर आया और पुत्र पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर वह बाहर आया और हमलावर को ललकारा तो

वह भाग गया। उसने लहूलुहान पड़े पुत्र कोे अन्य परिजनाें के साथ उठाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर कस्बे में इस हमले को लेकर तरह तरह की चर्चाआें का बाजार गर्म है। लोगाें का
विज्ञापन


कहना है कि घायल का एक शादी शुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे वह अपनी ससुराल नहीं जाती और यह हमला उसी कारण किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार
यादव का कहना है कि  मामले की जांचकर कार्रवाई कर रहे है। दोनाें पक्षाें में पहले भी मारपीट की बात सामने आ रही है। लेकिन कोई पहले पुलिस के पास नहीं आया था।

रंजिश में युवक को पीटा
पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दबंगों द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। ग्राम पर्वतपुर निवासी देवीशरण ने पुलिस को बताया कि 2 मई को उसके गांव के ही दबंग अवनीश उदैनियां ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। इसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। इससे नाराज अवनीश 3

अगस्त को अपने अन्य साथी मनीष, नारायण व आलोक के साथ लाठी डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और उक्त मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। मना करने

पर चोरों ने लाठी, डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। तभी, शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख चारों आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें