फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की परीक्षा देने निकला युवक लापता

Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सेना की भर्ती परीक्षा देने जा रहा युवक लापता हो गया। पांच नवंबर को वह उरई स्टेशन से बीना के लिए ट्रेन से निकला था। रास्ते में उसका मोबाइल बंद हो गया। दो दिन से संपर्क न होने पर पाने परिजनों ने जीआरपी में तहरीर दी। काफी प्रयास के बावजूद 24 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी सौरभ दुबे (20) पुत्र सानुज दुबे पांच नवंबर को बीना में चल रही मिलेट्री की खुली भर्ती में परीक्षा देने जा रहा था। वह बस से उरई पहुंचा। उरई रेलवे स्टेशन से बीना जाने के लिए वह ट्रेन में बैठ गया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पिछले दो दिन से सौरभ से कोई संपर्क न होने से परिजनों को शंका हुई। उन्होंने अपने रिश्तेदारों व सौरभ के दोस्तों के यहां जानकारी ली, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सौरभ ने न तो पिछले दो दिन किसी दोस्त से संपर्क किया और न ही परिजनों व रिश्तेदारों से। मंगलवार को सौरभ के पिता सानुज दुबे ने उरई जीआरपी में बेटे के लापता होने की तहरीर दी। सानुज ने बताया कि सौरभ ने ट्रेन में बैठने के बाद घर पर बात की थी। इसके बाद सुबह फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद मिला। सोचा कि वह परीक्षा दे रहा होगा, लेकिन देर शाम तक उसका फोन नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल रहा है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सौरभ के फोन की लोकेशन पता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें