पुलिस की ओर से मुक्त कराया गया अपहृत जाबिद मौसी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
बीमा के कागजाें पर हस्ताक्षर के बहाने बुलाकर युवक को बंधक बनाकर रुपये लूटने के मामले में यूपी 100 पुलिस व डकोर पुलिस ने संयुक्त अभियान में युवक को मुक्त करा लिया। डकोर पुलिस ने युवक को परिजनाें के सुपुर्द कर मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है। गोहन थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा निवासी जाबिद(20) पुत्र सादिक अपनी रिश्तेदारों के
यहां मुहम्मदाबाद आया था। गुरुवार को वह अपनी रिश्तेदार को एट छोड़कर वापस उरई आया तो उसके मोबाइल पर एक फोन आया। इसमें कहा गया कि एलआईसी के कागजातों पर हस्ताक्षर करवाने हैं। उरई आ जाओ। इस पर जाबिद उरई आया तो उसे तीन युवक मिले और उसे तमंचे के बल पर अगवा कर एक कमरे में ले गए। वहां मौजूद एक युवक ने उसके
अपहरण की जानकारी यूपी100 पुलिस को दे दी। सक्रिय हुई पुलिस ने डकोर पुलिस के सहयोग से उसकी खोजबीन की तो पुलिस की सक्रियता को देख अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़
दिया। इस पर युवक रेलवे स्टेशन आया जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनाें को सौंप दिया। युवक ने बताया कि आरोपियाें ने उससे पांच हजार रुपये नकद व मोबाइल छीन लिया। डकोर थाना पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, वह मामले की जांचकर कार्रवाई करेंगे।