फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर

Fri, 14 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन के विवाद में घर के दरवाजे पर सो रहे एक युवक को उसके ही साथी ने गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। गोली
विज्ञापन


कांड की सूचना पर थानाध्यक्ष लालबहादुर यादव मौके पर पहुंचे और हमलावर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर ली है।
कदौरा थाना क्षेत्र के गांव मवई ब्राह्मण निवासी आशू (26) पुत्र श्याम जी से गांव के ही राहुल ने 10 हजार रुपये उधार लिए थे। दो दिन पहले जब आशू ने अपना पैसा मांगा तो राहुल
विज्ञापन


कुमार ने देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनाें में गुरुवार की शाम मारपीट भी हुई थी। इसी बात को लेकर राहुल ने आशू को सबक सिखाने की ठान ली। गुरुवार की रात करीब 10 बजे आशू अपने घर के सामने चारपाई पर सो रहा था। तभी मौका पाकर हमलावर राहुल आया और सो रहे आशू के पेट में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से  घायल हो

गया। फायर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर आए तो हमलावर भाग चुका था। परिजन उसे कालपी अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने कानपुर रेफर कर

दिया। गोली कांड की जानकारी जैसे ही थानाध्यक्ष कदौरा लालबहादुर सिंह को हुई तो वह गांव पहुंचे और आरोपी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें