फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से महिला की मौत

Sun, 26 Aug 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
बिरहरा गांव में गिरा हुआ मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिरहरा गांव निवासी धनोले की पत्नी चंद्राणी (53) बारिश के कारण मकान की दीवारों में मिट्टी का लेप कर रही थी। इसी दौरान मकान की जर्जर दीवार उसके ऊपर गिर गई और वह मलबे में दब गई। दीवार गिरने की आवाज होने पर पड़ोसी और उसके पुत्र दौड़े। इसके बाद मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिरसाकलार थानाध्यक्ष फुंदनलाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के तीन पुत्र विजय, नीरज व चंद्रशेखर है। हादसे के वक्त वे लोग दूसरे कमरे में थे। महिला के  पति का करीब पच्चीस पहले निधन हो गया था। उसने मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपने बच्चों को पाला पोसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें