फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहित दो ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 14 Jul 2017 12:05 AM IST
जालाौन
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। शहर और कालपी क्षेत्र में गुरुवार को महिला सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले। पुलिस महिला को गृहक्लेश में फांसी लगाने की बात कह रही है जबकि युवक मानसिक अवसाद से ग्रसित बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के मायकेवालों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। शहर के मोहल्ला सुशील नगर निवासी विभा सोनी (34) पत्नी प्रशांत सोनी का शव गुरुवार दोपहर कमरे में फांसी पर लटका मिला। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ाकर शव फंदे से उतारा। पति प्रशांत ने बताया कि दोपहर में पांच वर्षीय बेटे बिट्टू को लेकर बाजार राशन लेने गया था। घर लौटने पर काफी देर तक खटखटाया पर दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका होने पर खिड़की से झांक कर देखा तो विभा का शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने विभाग के मायकेवालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मायकेवालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी बबलू बाल्मीक (35) का शव भी गुरुवार को कमरे में फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाल ने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते बबलू घर में अकेला रहता था। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस के लोगों ने आवाज दी। जवाब न मिलने पर लोगों कोे अनहोनी की आशंका हुई तो पुलिस को खबर दी। ग्रामीणों ने बताया की पत्नी से विवाद के चलते बबलू मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गया था। पहले भी वह आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें