फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

Mon, 25 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक से उरई ट्रैक्टर का सामान लेने आ रहे युवक को जालौन रोड स्थित बोहदपुरा गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने रौंद दिया। ट्रक का पहिया बाइक सवार के सिर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक का पीछा कर ग्रामीणाें ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम
विज्ञापन


के लिए भेज दिया। बता दें रिबाइक सवार हेलमेट भी नहीं पहने था। इससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। गोहन थाना क्षेत्र के गांव गुपलापुर निवासी सोबरन सिंह(40) पुत्र लालता प्रसाद पाल सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक से उरई ट्रैक्टर के पार्ट्स लेने आ रहा था। जब वह उरई कोतवाली के गांव बोहदपुरा के पास पहुंचा तभी रोड पर बड़े- बडे़ गड्ढे होने के

कारण उसने बाइक मोड़ी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गया और ट्रक का पहिया उसके सिर से निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख ग्रामीण मनोज सिंह ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर कोतवाल जेपी यादव मौके पर पहुंचे और
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक नेक हेलमेट नही पहने था नहीं तो उसकी जान बच सक ती थी। उसके पूरे शरीर में खराेंच तक नही थी सिर्फ सिर ही कुचल गया था। हादसे की सूचना पर उसकी उरई में रहने वाली बहन मौके पर पहुंची और रोने बिलखने लगी। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें