घटना का खुलासा करते एएसपी व पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम संबंध में बाधक बने मामा को सगे भांजे ने मामी व पिता, भाई के साथ मिलकर गला दबाकर मार डाला और खेत में पडे़ कूडे़ से शव भी जला दिया। अधजली हालत में पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी मामी, भांजे व उसके पिता व भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एएसपी सुभाष चंद्र ने
बताया कि कदौरा थाना व कस्बा निवासी राजकरन की पत्नी ममता से भांजे विनीत के अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी राजकरन को हुई तो उसने पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस पर एक दिन राजकरन ने पत्नी पर मिट्टी का तेल डाल दिया और जलाने का प्रयास किया। इस पर ममता अपनी ननद के घर शहादतपुर रोगी गांव चली गई। जब इसकी
जानकारी राजकरन को हुई तो वह भी वहां पहुंच गया। यहां विनीत, उसके भाई सोनू व पिता महेंद्र पाल व ममता ने योजना के तहत राजकरन की हत्या कर शव खेत में ले जाकर जलाने का प्रयास किया। इस मामले में मृतक के भाई सीताराम ने भांजे विनीत, बहनोई महेंद्र व भाभी ममता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने आरोपी ममता,
विनीत, सोनू व महेंद्र पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
ये है मामला
कदौरा थाना व कस्बा निवासी राजाकरन (32) पुत्र राजधर शुनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से खेत देखने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा। परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उन्हें राजाकरन का शव खेत के पास ही एक गड्ढे में जली हुई अवस्था में मिला। यह देख परिजन सन्न रह गए। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही थी। बुधवार को इसका खुलासा कर दिया गया