बंगरा/उरई(जालौन)। रेंढ़र थाना क्षेत्र के गांव तोरना में दो घराें से चोरों ने चार लाख रुपये कीमत के गहने व 20 हजार रुपये नकदी पार कर दी। सुबह जब परिजनाें ने घर का सामान फैला देखा तो दंग रह गए। पीड़ित थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित को तहरीर दी। उन्होंने मौके पर जाकर पड़ताल की। रेढ़र थाना के गांव तोरना निवासयी फौजी शैलेंद्र सिंह फौज में है। मंगलवार को पिता वंश बहादुर रिश्तेदारी में गए थे। तभी देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे करीब दो लाख रुपये कीमत का सोने का हार, एक जंजीर, सोने की चार अंगूठी, टाप्स व 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद चोराें ने पड़ोसी राजेंद्र सिंह के घर को निशाना बनाया उनके घर से पांच हजार रुपये नकद व करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के गहने चारी कर ले गए। सुबह जब परिजनाें की आंख खुली तो घर में सामान बिखरा देख दंग रह गए। दोनाें ही थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।