19 साल के लड़के से महिला बनाती थी जबरन संबंध, लड़के ने जान दी
- फोटो : फाइल फोटो
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली के गांव कुकरगांव में 20 वर्षीय युवती ने कमरे में लगे हुक से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनाें से शव को फांसी पर लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। कोई भी सुसाइ़ट नोट नहीं मिला है। शहर कोतवाली गांव कुकरगांव निवासी राधा (20) पुत्री विजय कुमार मंगलवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात उसने कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी का फंदा अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया और उसमें झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब वह अपने कमरे से नहीं निकली तो परिजनाें ने खिड़की से झांककर देखा तो राधा का शव फांसी पर लटक रहा था। यह देख घर में कोहराम मच गया। वहां ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइट नोट मौके पर नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहे है।