फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की बटों से पीटकर युवक को किया मरणासन्न

Sun, 27 Dec 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व दोस्त के साथ हो रही मारपीट में बीचबचाव करना एक युवक को महंगा पड़ गया। शनिवार की रात दबंग युवकों ने उसे बहाने से घर से बाहर बुलाकर तमंचे की बटों से पिटाई कर दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दबंग उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मोहल्ला बघौरा निवासी गोलू कुशवाहा पुत्र राजवीर कुशवाहा के दोस्त मिथुन का एक सप्ताह पूर्व दबंग युवकों से झगड़ा हो गया था। उस दौरान गोलू ने बीचबचाव करके अपने दोस्त को बचा लिया था। इससे नाराज बल्लू चौहान, मनीष दुबे निवासीगण राजेंद्र नगर बंबी रोड, सर्वेश पाल निवासी बघौरा ने शनिवार की रात फोन करके गोलू को बघौरा बाईपास चौराहे पर बुला

लिया। आरोप है कि वहां पर इन युवकों ने गोलू को घेर लिया और उसके सीने पर तमंचा तानकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंगों ने गोलू को बेरहमी से तमंचे की बटों से पीटा। इससे युवक के मुंह व सिर में गंभीर चोटें
विज्ञापन


आ गईं। मरणासन्न हालत में युवक को छोड़कर दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वारदात के बाद पीड़ित युवक कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवक को उपचार के लिए भेज दिया। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें