फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए हत्यारोपी ने कसा फंदा

Tue, 03 Jan 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कैदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कारागार से न्यायालय में पेशी पर आए बंदी ने हवालात के बाथरूम में अपने अंगौछे से फांसी लगा ली। इसी दौरान अन्य कैदियाें ने देख लिया और किसी तरह उसे बचाया। कैदियों ने हवालात के बाहर तैनात पुलिस कर्मियाें को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


आत्महत्या की कोशिश का कारण आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत खारिज होना बताया जा रहा है। मालूम हो कि उरई कोतवाली के मुहल्ला बघौरा में बीते साल ललित कुमार याज्ञिक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मोहल्ले के ही शिवा यादव (23) पुत्र महेश को नामजद कराया गया था। तत्कालीन कोतवाल आलोक सक्सेना ने आरोपी को

गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शिवा जिला कारागार में बंद है। सूत्राें के मुताबिक उसके परिजनाें व रिश्तेदाराें ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी डाली थी जिसे जज ने खारिज कर दिया। यह बात दो दिन पहले शिवा को जेल में मिलने गए परिजनाें ने बताई जिससे वह परेशान हो गया। मंगलवार को उसकी जिला न्यायालय में पेशी थी। उसे पुलिस
विज्ञापन


अभिरक्षा में कोर्ट लाया गया। दोपहर करीब 12 बजे शिवा अन्य कैदियाें के साथ हवालात में बंद था। तभी उसने हवालात के बाथरूम में जाकर अंगौछे से फांसी लगा ली। तभी अन्य कैदियाें ने उसे ऐसा करते देख लिया और बचाया। कैदियों ने वहां तैनात पुलिस कर्मियाें को इसकी सूचना दी। यह सुनकर अफरा तफरी मच गई। पुलिस शिवा को जिला अस्पताल

ले आई जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के बाबत जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें