फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप

Fri, 17 Nov 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
शव के पास गमगीन खड़ा भाई व ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 11 बजे कुछ लोगों ने अंडा रोड किनारे स्थित खेत में किसी व्यक्ति का कटा हुआ हाथ पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच पुलिस को खबर लगी कि कस्बे के बाहरी इलाके गिरवर नगर स्थित सरताज के खेत में किसी व्यक्ति की सिर कटा धड़ पड़ा है। कोतवाल संतोषकुमार सिंह, एसएसआई मनोजकुमार सिंह, एसआई कमल नारायण, एसआई राजीव त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां लगभग तीस वर्षीय युवक की सिर कटा शव पड़ा था। शव के हाथ का पंजा भी गायब था।
विज्ञापन


पुलिस ने अंडा रोड जो घटना स्थल से तकरीबन पांच किमी दूर है, से कटा हुआ हाथ मंगाया और लाश के हाथ से उसका मिलान किया तो तय हो गया कि पंजा उसी शव का है। मृतक के हाथ पर फरीदा नाम भी गुदा हुआ था। पुलिस काफी देर तक मृतक की शिनाख्त में जुटी रही। इसके अलावा दूसरी समस्या शव का सिर बरामद करना भी था। थोड़ी सी मशक्कत के बाद पुलिस को शव से लगभग एक फर्लांग दूर ईदगाह के पीछे कटा सिर भी मिल गया। इसी के साथ लाश की शिनाख्त भी हो गई।

मृतक के भाई अफसर उर्फ कालिया ने उसकी शिनाख्त की। बताया कि उसका भाई अकबर उर्फ भुर्री पुत्र मूसा कुरैशी निवासी आराजी लेन कोंच में रहता था। अफसर के मुताबिक गुरुवार रात लगभग साढे़ आठ बजे मोहल्ले के ही इरफान पुत्र बराती कुरैशी, गोलू पुत्र इस्माइल कुरैशी, अनीस पुत्र बब्बू कुरैशी, रहीस पुत्र बब्बू कुरैशी निवासीगण आराजी लेन कोंच तथा उमेश मुखिया कबूतरा निवासी गिरवर नगर उसके घर आए और भुर्री को अपने साथ ले गए। पिता ने टोका तो उन लोगों ने जवाब दिया कि अभी थोड़ी देर में भुर्री वापस आ जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार की सुबह उसका क्षत विक्षत शव मिला। अफसर की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का मानना है कि मृतक किसी बूचड़खाने में काम करता था और आरोपी भी इसी की बिरादरी से हैं। हो सकता है कि कोई व्यवसायिक रंजिश रही हो। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें