फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल कम देखकर किसान ने फांसी लगा दी जान

Thu, 08 Mar 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घर में बैठे गमगीन परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा निवासी रामप्रसाद (50) पुत्र नेकसिंह के पास 8 एकड़ जमीन है। उसने एक एकड़ खेत में मसूर की फसल बोई थी। बुधवार को वह अपने बेटे हिमांशु के साथ फसल काटने गया तो जितनी उसे उम्मीद थी फसल उससे काफी कम निकली। एक एकड़ खेत में केवल 70 किलो मसूर निकली, जिसे देखकर उसे गहरा सदमा लगा। शाम को रामप्रसाद मायूस होकर अपने घर पहुंचा और बिना किसी से बातचीत किए कमरे में जाकर लेट गया। रात में उसने खाना भी नहीं खाया।

विज्ञापन


सुबह कमरे से काफी देकर तक जब वह बाहर नहीं आए तो परिजन जगाने के लिए कमरे में गए। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। परिजनों के अंदर जाते ही उनके होश उड़ गए। रामप्रसाद छत पर लगे कुंदे से अपने गमछे के सहारे फंदे पर लटका था। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहसीलदार को सूचित किया।

कुछ ही देर में तहसीलदार विजय वर्मा व किसान नेता बलराम लंबरदार, लेखपाल शंकर शरण और रामकिशोर गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि किसान ने इलाहाबाद बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। साथ ही खाद बीज भी मड़ोरा बैंक से लिए थे। जांच होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने परिजनों को मदद लिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें