फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन बाइक चोर दबोचे

Mon, 23 May 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी बबलू कुमार व पकडे़ गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गश्त से लौट रही पुलिस का सोमवार की तड़के बाइक सवार बदमाशाें से आमना-सामना हो गया। पुलिस ने इनको रोकना चाहा तो बदमाशाें ने पुलिस दल पर फायर झाेंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशाें को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद कीं। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी बबलू कु मार ने
विज्ञापन


पुलिस दल को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसपी कार्यालय में एसपी बबलू कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे गोहन थानाध्यक्ष हेमंत कुमार गौड़ अपने साथी दरोगा शिवकरन वर्मा व सिपाहियाें के साथ गश्त से लौट रहे थे। तभी ईटो रोड पर एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। जब उन्हें रोकना चाहा

तो बदमाशाें ने पुलिस दल पर फायर झाेंक दिया। पुलिस ने भी मोर्चा लेते हुए आरोपी आलोक सिंह सेंगर निवासी शेखपुर बुजुर्ग थाना कुठौंद, टाईगर उर्फ औरंगजेब निवासी अजीतापुर थाना गोहन व नरेंद्र परिहार निवासी शहबाजपुर कुठौंद को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें बरामद कर ली। पुलिस ने बदमाशाें से एक तमंचा व
विज्ञापन


एक मास्टर चाबी बरामद की है। एसपी ने बताया कि बदमाश चोरी कर बाइक औरैया व एमपी में बेंचते थे। गिरोह में कुछ और लोगाें की तलाश की जा रही है जो फर्जी कागजात तैयार कर बाइक बेंचते थे। एसपी की मौजूदगी में बदमाशाें ने बताया कि उनकरा मदारीपुर निवासी एक युवक गैंग  लीडर है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
 
डांसर से बन गया शातिर चोर
टाईगर उर्फ औरंगजेब ने बताया कि वह मुंबई में डांस सिखाता था। इन दिनाें वह घर आया और यारबाजी में फंस गया। बताया कि नरेंद्र व एक मदारीपुर का युवक जिसके खिलाफ कु ठौंद में कई संगीन मामले दर्ज हैं, पूरे गिरोह का सरगना और मास्टर माइंड है। बहरहाल पुलिस के पास कई और लोगाें के नाम आए है इन पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें